ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

शादी से लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, बच्चे समेत महिला की मौत, 4 की हालत नाजुक

बालोद : बालोद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां शादी कार्यक्रम से वापस लौट रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए जिन्हें नाजुक हालत में धमतरी जिला अस्पताल में भर्जी कराया गया जहां इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के मरकटोला घाट के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के लखनपुरी से एक सिख परिवार शादी कार्यक्रम अटेंड कर रायपुर वापस लौट रहा था, तभी अचानक इनकी तेज रफ्तार गाड़ी खड़ी ट्रक से जा टकराई जिससे एक महिला और एक लड़के की मौत हो गई। वही घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कार में कुल छह लोग सवार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.