ब्रेकिंग
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद खमलाए पहुचे पटेल का भव्य स्वागत कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने... घोड़ा घोड़ी चाल प्रतियोगिता संपन्न सालावेडी की मोहिनी ने प्रथम स्थान किया हासिल कलेक्टर, एसपी, सीईओ व एडीएम ने रहटाखुर्द में मतदान दल के साथ डिनर किया मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल की अपील विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभु धनगर नियुक्त 10 को परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेंगे शोभायात्रा शासकीय दस्तावेजों मे हेराफेरी करने वाले भ्रष्टाचारी बाबू को कलेक्टर ने किया निलंबित। जिले के सभी पटाखा लायसेंस निरस्त घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी उइके ने मांगे बोट भारी मतों से जीतने की अपील की

 
 
 

Harda breaking news : खमलाय गांव डकैती कांड के आरोपी पकड़ाए, पुलिस ने 34 लाख का सोना किया बरामद !

भाजपा नेता के यहां हुई थी वारदात

हरदा। हरदा जिले के खमलाय गांव में 6 जून को हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। इसी के साथ 3400000 का सोना भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। भाजपा नेता हीरालाल पटेल के यहां रात के 3:00 बजे घटना हुई थी। जिसमें 5 बदमाश मुंह बांधकर घर में प्रवेश हुए थे। घटना के समय हीरालाल पटेल के बेटे आदित्य विश्नोई व उनकी पत्नी घर में मौजूद थी। बदमाशों ने उनको बांधकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन ने पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद टीम गठित की थी। प्रारंभिक सूचना के आधार पर सर्वप्रथम अंतर राज्य अपराधी श्याम पिता माधव सिंह निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। बिहार के इस आरोपी ने घटना करना कबूला तथा घटना का सूत्रधार बाबूलाल पिता नागौ राखुण्डे निवासी भुसावल जलगांव महाराष्ट्र का रहने वाला है, उसके शामिल होना बताया। पुलिस ने उसे भुसावल से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 34 लाख का सोना जेवर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। तथा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों के नाम को गोपनीय रखा है। एसपी ने बताया कि घटना में गांव क्षेत्र का एक आरोपी भी शामिल है उसी ने अंतर राज्य गिरोह के बदमाशों को डकैती डालने की योजना बताई थी। सभी बदमाशों की मुलाकात खंडवा जेल में हुई थी। इसके बाद स्थानी बदमाश के कहने पर खमलाय गांव पहुंचे थे। आरोपियों पर 30000 का इनाम घोषित किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक हरदा स्वयं घटनास्थल पर डटे रहे और उनके साथ पुलिस टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छीपाबड उदयभानसिहं, निरीक्षक प्रवीण चढोकर थाना प्रभारी थाना छीपाबड निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन हरदा, निरीक्षक सुशील पटेल थाना प्रभारी थाना टिमरनी, उपनिरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, उनि सीताराम पटेल, उनि अविनाश पारधी, उनि संदीप जाट, उनि मांगीलाल ठाकरे, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि कौशल दिक्षित, सउनि सतोष बामने, सउनि संजय शर्मा, सउनि रामभोग शर्मा, प्र. आर. तुषार धनगर, प्र. आर, मनोज रघुवंशी, प्र. आर. बृजेश साहू, प्र. आर. योगेश पटेल, प्र. आर. राजेश मालवीय, आर. सृजन ठाकुर, अशोक बारिया, महेश कुसारिया, कमलेश परिहार, मनोज दोहरे, लोकेश सातपुते, आर. उमेश पंवार, मयंक एवं प्र. आर. महेन्द्र वर्मा जिला खंडवा शामिल थे।

हरदा से ओम कैरवार की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.