ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यूपी में जल्द गठित होगा व्यापारी कल्याण बोर्ड- भूपेंद्र सिंह चौधरी

उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि सरकार व्यापार और व्यापारी हित में काम कर रही है। यही वजह है कि यूपी में सर्वाधिक निवेश और औद्योगीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को बताया कि यूपी में पिछले दिनों हुए स्थानीय निकाय चुनाव में व्यापारियों और उनके संगठन ने विशेष सहयोग दिया। जिससे भाजपा सभी नगर निगमों में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 में भी सहयोग अपेक्षित है।

बता दें कि, प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। भाजपा ने चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी कार्य में जुटी हुई है। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह पिछले चुनाव में सभी के सहयोग से जीत हासिल की। इसी तरह मिशन 2024 में भी सहयोग अपेक्षित है। प्रदेश में सभी सीटें जीतना है, लक्ष्य कर दिया गया है और पार्टी ने काम भी शुरू कर दिया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल नेताओं ने नगर निगम से औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की टैक्स दरें कम कराने पर जोर दिया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड शीघ्र गठित होगा ताकि व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचती रहे। उन्होंने बताया कि बीजेपी संगठन में भी व्यापारियों की भूमिका को बढ़ाया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राजेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारियों द्वारा हर चुनाव में सक्रिय सहयोग दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.