ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

इस राज्य की रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट

जयपुर: राजस्‍थान रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को अब आधा किराया ही देना होगा। राज्‍य सरकार ने उन्हें रोडवेज की सभी बसों में किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने वीरवार को यह जानकारी दी। प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में सफर करने पर रियायत का दायरा बढ़ा दिया है। अब महिलाओं/बालिकाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं/बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी महिलाओं/बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराये में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। यह घोषणा एक अप्रैल 2023 से लागू की जा चुकी थी।

इसके बाद, 25 मई, 2023 को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा के क्रियान्वयन में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.