ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री पटेल के विकास कार्यो से प्रभावित होकर 50 परिवारों ने कांग्रेस छोड भाजपा मे हुए शामिल

खिरकिया। गौमुख मंदिर परिसर में बिजली कंपनी के कार्यक्रम के बाद बुधवार की शाम को करीबी ग्राम चौकड़ी के 50 परिवारों ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के विकास कार्यो से प्रभावित होकर इन 50 परिवारों ने कांग्रेस छोडक़र कृषि मंत्री कमल पटेल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कृषि मंत्री श्री पटेल ने सभी को पुष्पहार पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष कलम आदि पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। चौकड़ी के 40 आदिवासी एवं 10 सिसौदिया परिवार ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन परिवारों के करीब ढाई सौ लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। जिससे चौकड़ी में भाजपा को और भी मजबूती मिलेगी। परिवार के सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में कृषि मंत्री कमल पटेल को प्रचण्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प भी लिया है। इस अवसर पर चौकड़ी में विधायक प्रतिनिधि बलराम महाजन, भाजपा नेता ज्ञानीराम महाजन, द्वारका गौर, रघुवीर गौर, आनंद गौर, भरत गौर, शेखर गौर सहित चौकड़ी के भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.