ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी महिला, हाथ-पैर कटकर अलग हुए

घटना इतनी जबदस्त थी कि एक महिला डंबर के पहिए के नीचे आकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चली गई

सोंईकलां। श्योपुर-पाली हाइवे पर तेज रफ्तार में आ रहे रेत के ने डंपर महिला स्वास्थ्यकर्मियों की स्कूटर को टक्कर मार दी। घटना इतनी जबदस्त थी कि एक महिला डंबर के पहिए के नीचे आकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चली गई। घटना में महिला का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह से जख्मी होकर अलग हो गए। वहीं दूसरी महिला कर्मचारी भी घायल हो गई। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों महिलाएं जैनी गांव में टीकाकरण करने के लिए जा रही थी, तभी सुबह 10 बजे ये घटना हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा व पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों की हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार कालेज के सामने निवासी 40 वर्षीय जयश्री पत्नी रामनिवासी आर्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुनावदा में एएनएम है जबकि कलेक्ट्रेट के पास निवासी राखी पत्नी विजय सिंह तोमर प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र जावदेश्वर में एएनएम के पद पर पदस्थ हैं। इनकी ड्यूटी जैनी गांव टीकाकरण कार्य में लगाई थी। शनिवार को दोनों एक ही स्कूटर पर सवार होकर टीकाकरण करने के लिए जा रही थी, तभी जाटखेड़ा व बर्धागांव के पास राजस्थान से रेत लेकर आ रहे डंपर के चालक ने डंपर को तेज गति से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सहित महिला राखी तोमर टक्कर से सड़क के दूसरी ओर गिर गई, जबकि जयश्री आर्य डंपर की चपेट में आकर पहिए के नीचे आ गई। टक्कर लगने के बाद भी डंपर के ड्राइवर ने रुका नहीं, वह तेज रफ्तार में भगाने लगा। इस वजह से महिला भी डंपर के पहिए के साथ घिसटती रह चली गई। हादसे में महिला का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय वहां से जा रहे विधायक बाबू जंडेल ने घटनास्थल पर रूककर एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादस के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले दर्जकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, डाक्टराें ने महिला के एक हाथ और पैर काटकर उसका आपरेशन किया गया।

बिना नंबर के दौड़ रहा था डंपर

खास बात यह है कि पालीहाइवे पर पुलिस रोजाना चैकिंग अभियान चलाकर बिना नंबरों की बाइकों की पर कार्रवाई करती है, लेकिन बिना के ट्रैक्टर-ट्राली, डंपर फर्राटे भरकर दौड़ते रहते हैं लेकिन पुलिस इनपर कोई कार्रवाई नहीं करती। खास बात ये है कि जिस डंपर से ये घटना हुई उस पर नंबर नहीं थे। लेकिन ये डंपर राजस्थान के व्यक्ति का बताया जा रहा है। डंपर में भी ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.