ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, जिला अस्पताल ले जाने के दौरान 32 वर्षीय युवक मौत !

हरदा। शनिवार रात करीब 9 बजे इंदौर-बैतूल हाईवे पर ग्राम दुलवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को सिर एवं चेहरे पर गम्भीर चोट आई। उसकी हरदा जिला अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई। रविवार सुबह शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शून्य पर मामला कायम कर लिया है। जांच डायरी नेमावर थाने भेजी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम संदलपुर में रहने वाला सुनील पिता इमरतलाल माली उम्र 32 साल जो कि फूलमाला बनाने का काम करता था। वह शनिवार रात को अपनी बाइक से फूलमाला देने नेमावर जा रहा था। इस दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से भाग गया। दुर्घटना में मृतक सुनील माली को सिर एवं चहरे पर गम्भीर चोट लगी थी। जिससे उसका चेहरा फट गया था।

राहगीरों एवं स्थानीय विधायक आशीष शर्मा की गाड़ी से उसे तत्काल खातेगांव के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हरदा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखकर रविवार सुबह पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.