ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जिला प्रशासन के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में आई 23 प्रतिशत की कमी, 2022 के पूर्वार्द्ध में हुए 253 एक्सीडेंट, जबकि 2023 में हुए केवल 194 एक्सीडेंट

हरदा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में 23.32 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2022 के जनवरी से जून माह के बीच जहां 253 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, वहीं वर्ष 2023 में इस अवधि में केवल 194 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, वन मंडल अधिकारी श्री अंकित पांडे, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि जिले में हर माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिये अधिकारी चर्चा करते है। गत दिनों सड़क दुर्घटनाओं के मामले में ब्लेक स्पॉट चिन्हित करने के लिये लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस व अन्य संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त दौरा किया था और जो कमियां पाई गई थी, उनमें तत्काल सुधार कराया गया। उन्होने बताया कि कृषि उपज मण्डी में आने वाले ट्रेक्टर्स के पिछले हिस्से में रेडियम टेप रिफ्लेक्टर लगवाये गये है, साथ ही सड़कों के किनारे लगे पेड़ों में भी इसी तरह के रिफ्लेक्टर लगवाये गये है। इसके अलावा सड़कों के साइड सोल्डर भरवाने की कार्यवाही भी की गई है। इन सभी प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.