ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जैन साध्वियों के विहार एवं प्रवेश के अवसर पर पहुंचा श्री संघ

खिरकिया। आचार्य श्री रामलालजी मसा की आज्ञानुवर्तीनी पूज्या श्री दर्शनाश्री जी मसा, पूज्या श्री रिद्धप्रभा जी मसा और खिरकिया नगर गौरव, मधुर व्याख्यानी पूज्याश्री प्रतीक्षाश्रीजी मसा का चातुर्मास मूँदी श्री संघ को प्राप्त हुआ है। मसा का बुधवार को मूँदी में प्रवेश हुआ। जिसमें खिरकिया श्री संघ के श्रावक श्राविकाओ ने पहुंचकर विहार एवं प्रवेश के दौरान मसा के सानिध्य का लाभ लिया। इस दौरान पूज्य प्रतीक्षा श्रीजी मसा ने फरमाया कि जब गुरुदेव का आदेश आया कि आपका चातुर्मास मूंदी खुला है, तो हमें विश्वास नहीं हो रहा था क्योंकि संभावना वाली लिस्ट में मूंदी का नाम था ही नहीं। मूंदी संघ को सहज में 5 महीने का चातुर्मास मिला है। आपके यहां गुरु भगवंत ने बोनस दिया है तो आपको भी उसमें अपना 100 परसेंट देना है चातुर्मास का लाभ मिलता है तो हम कुछ ना कुछ सीखते हैं ज्ञान ध्यान सीखते हैं। आचार्य श्री रामलाल जी मसा इसके डायरेक्टर है। इसमें तीन रोल है पहला रोल पूज्य श्री दर्शना श्रीजी मसा का सरलता और सहजता आप उनसे सीख लेना दूसरा रोल है पूज्य श्री रिद्धि प्रभा जी मसा का स्वयं मस्त रहना और दूसरों को भी मस्त रखना आप उनसे सीखिए और तीसरी में स्वयं पर मैं तो आप सभी से बहुत कुछ सीखने आई हूं। जहां चातुर्मास नहीं है वहां भी आप सभी धर्म का वाचन करें तो आप धर्म से जुड़े रहेंगे। इस यात्रा में जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष अनिल जैन संरक्षक गण स्वरूप चंद सांड, ज्ञानचंद मेहता, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल भंडारी, अशोक सांड, पनराज मुनोट, हेमचंद भंडारी, प्रकाश चंद जैन, हुकम चंद बनबट, चेतन नागड़ा, मोहन सोनी, बद्री पटेल, राजेश बनबट, शिखर भंडारी, प्रणय सांड, आशीष समदड़ीया, राजकुमार रांका, सतीश मेहता , विमला रांका, संपत देवी सांड, कुसुमलता भंडारी, विजया रांका, सुनीता रेदासनी, माया रेदासनी, मोना बोरा, संगीता भंडारी, सुचिता भंडारी, पुस्पा जैन, मंजू रांका, राजकुमारी दर्डा, संध्या मेहता, राज श्री मेहता , रत्ना समदडिया, स्मिता मुनोत, ममता रांका, दीक्षा भंडारी, ऋषिका समदडिया, अदिति मुनोत, विधि जैन, लब्धी नाहर, आगम समदडिया, रजनी मेहता सहित अन्य समाजजन शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.