ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : फर्जी जमीन हस्तांतरण के विरोध में एससी-एसटी संगठनों के पदाधिकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

हरदा। एससी-एसटी संगठनों के पदाधिकारियों ने एडीएम प्रवीण फुलपगारे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें फर्जी तरीके ने आदिवासियों और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की जमीन अन्य भूमि स्वामी के नाम पर करने वाले सभी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे ने कहा कि रसूखदारों एवं राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के प्रभाव में आकर जिन भी शासकीय कर्मचारियों ने जमीन नामांतरण मामले में फर्जीवाड़ा किया है। उन सभी लोगो के साथ-साथ जिन लोगों के नाम पर जमीन की गई है। उन सभी के खिलाफ प्रशासन को एफआईआर करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हमें आशंका है कि प्रशासन छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही कर लीपापोती ना कर दे।

उन्होंने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो समस्त एससी एसटी संगठन कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी के गठन की मांग की है। ज्ञापन देते समय भीम आर्मी जिलाध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष देवीसिंह परते, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष आनंद चावरे, आदिवासी युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष लोकेश कलमे, दुर्गेश काशिव, भाऊलाल उईके आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.