ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : करंट लगने से 62 वर्षीय महिला की मौत !

हरदा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मसनगांव में करंट लगने से एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मसनगांव के सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाले जयनारायण पाटिल की पत्नी वीणा पाटिल उम्र 62 साल ने भोजन करने के बाद घर मे रखे कूलर के ऊपर जामुन से भरा कटोरा उठाने गई। इस दौरान उन्हें कूलर में आ रहा करंट लग गया। जिससे उनके हाथों की उंगलियां कूलर से चिपक गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें स्वीच बंद कर निकाला।

जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहें थे। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा कि मृतिका का एक बेटा ओर एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई है जबकि बेटा अभी कुंआरा है। जिला अस्पताल में दोपहर को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.