ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भीषण सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे को लेकर एसपी ने बताया कि 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में बोलेरो कार घुस गई। जिससे भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। एकमात्र बोलेरो सवार का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पूरी घटना बबेरू कोतवाली के बबेरू कमासिन मार्ग की है। जहां कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव के रहने वाले कल्लू (13) पुत्र गुज्जी को रात के लगभग पौने 9 बजे करंट लगी। जिसे लेकर उसकी मां सैरबानो (38) बबेरू सीएचसी के लिए बोलेरो से निकली थी। साथ में मोहल्ले का कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम समेत 8 लोग सवार थे। इसी दौरान हादसा हो गया। परइयादाई के पास बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी थी।

हादसे को लेकर एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक व्यक्ति ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 1 की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.