ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पैसों के लेनदेन के विवाद में शराब की बोतल घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में शराब की बोतल घोंपकर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पुलिस ने आरोप को राउंडप कर लिया है। घटना नगर के वार्ड नम्बर 8 मरारी मोहल्ला की है।

पुलिस ने बताया कि बालाघाट के बूढ़ी सागौन वन के पास रहने वाले अनुराग मिश्रा मरारी मोहल्ले में स्थित अपने ससुराल अया था। शुक्रवार सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच में आरोपी युवक अमन तिवारी अपने एक साथी के साथ पहुंचा और उसने अनुराग मिश्रा को बाहर बुलाया। आरोपी ने कुछ दूर ले जाकर रुपये के लेनदेन को लेकर चर्चा की। इस बीच अमन तिवारी ने वहां पड़ी बीयर की बोतल को तोड़कर अनुराग के गले के पास घोंप दिया। जिससे अनुराग मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। ससुराल वाले उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाद के दौरान अनुराग की मौत हो गई।

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी केएसगहलोत ने बताया कि आरोपी युवक अमन तिवारी और मृतक एक ही मोहल्ले के हैं और इसी के चलते अमन से अनुराग ने रुपये उधार लिए थे। जिसके उधारी मांगने को लेकर विवाद हुआ और अमन ने हत्या कर दी। आरोपी अमन को राउंडप कर लिया गया है। मामले में विवेचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.