ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गुप्ता C20 अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में होंगे सम्मानित

भोपाल/हरदा। गौरव का विषय है कि भारत इस वर्ष G20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। इसके अंतर्गत Civil Society के मुद्दों को दुनिया के G20 देशों की नीति में शामिल करने के लिए C20 समूह गठित किया गया है। पिछले कुछ वर्षों से, C20 द्वारा सम्मान के साथ जीने, सुने जाने अपनी परंपराओं, विश्वासों का पालन करने अपने उत्थान और अधिकार के लिए सभी अवसरों तक पहुंच, सहित विकास प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए एजेंडे को G20 देशों की सरकारों तक ले जाने के लिए विशिष्ट प्रयास किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में सादर अवगत कराना है कि C20 समूह का सम्मेलन मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 01 व 02 जुलाई, 2023 को राजा भोज हॉल, कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेन्टर भोपाल में आयोजित किया जा रहा है जिसका केन्द्रिय विषय है “सेवाक्षेत्र में व्यक्तिगत एवं संस्थागत प्रयासों को प्रोत्साहन”। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सेवाकार्य करने वाले स्वैच्छिक संगठनों तथा सेवाक्षेत्र में कार्य करने वाले सेवायोगियों को आमंत्रित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में खिरकिया के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम चंद गुप्ता द्वारा विगत 27 सालों से समाज हित में अस्थि विसर्जन कार्य कर रहे हैं विगत 4 वर्षों से मुक्तिधाम में भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं। इन सामाजिक हितों कार्य को देखते हुए उनका मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 और 2 जुलाई को राजा भोज हाल कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल सम्मेलन में सम्मान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.