ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जेपी नड्डा की सभा के बाहर लगी होर्डिंग गिरने से हादसा, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर, 2 वाहन भी क्षतिग्रस्त

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सभा के बाहर लगी होर्डिंग गिरने से QRF कंपनी के 4 सुरक्षा जवान घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, आज खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2023 के चुनाव को लेकर रोड शो और भाजपा की केंद्र सरकार को 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित किया। लेकिन उनके स्वागत के लिए लगाई गई होर्डिंग गिर गई। इस हादसे में 4 सुरक्षा जवानों को चोट आई है। साथ ही पुलिस की 2 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

घायलों को आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। होर्डिंग सभा स्थल के बाहर लगाया गया था। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.