ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत है: मोदी के शहडोल दौरे पर CM शिवराज बोले- MP के साथ देश के लिए भी आज दिन बहुत महत्वूर्ण

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल दौरे को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वूर्ण है। आज हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल पधार रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर 9 करोड़ मध्यप्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन है।

सीएम शिवराज ने कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर हमने पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली थीं। उन यात्राओं का समापन पहले 27 जून को शहडोल में था, लेकिन भारी बारिश के कारण जनता को कोई दिक्कत न हो। इसलिए प्रधानमंत्री ने 27 जून का प्रवास बदलकर 1 जुलाई निर्धारित किया। वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके साथ दो महत्वपूर्ण अभियान साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड आज पूरे देश में वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में भी एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड अलग-अलग शहडोल के अलावा 25 हजार स्थानों पर वितरित किए जाएंगे। जहां हितग्राही भाई बहन रहेंगे। प्रधानमंत्री शहडोल से आयुष्मान कार्डों का प्रतीकात्मक वितरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिकल सेल एक बहुत जटिल और कष्टपूर्ण बीमारी है। अधिकतर हमारे आदिवासी भाई बहन इसके शिकार होते हैं। इससे निपटने के लिए सिकल सेल एनीमिया मिशन प्रधानमंत्री पूरे देश में लॉच करेंगे। एक तरफ जहां आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज एक साल के लिए पूरे परिवार के लिए होगा, तो वहीं जिन भाई बहनों को सिकल सेल एनीमिया है उसके इलाज और आगे न हो उनके बचाव के उपाय भी बताएगा।

आज हमारे जनजातीय भाई-बहनों और साथ ही लखपति बहने हैं, फुटबॉल के नन्हें खिलाड़ी और पेसा के हितग्राहियों से भी पकरिया गांव में भी संवाद करेंगे। आज का कार्यक्रम प्रदेश के लिए तो महत्वपूर्ण है ही देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री जी का हृदय से स्वागत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.