ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक गरीब का निशुल्क इलाज संभव हो सके/ कृषि मंत्री पटेल

प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक गरीब का निशुल्क इलाज संभव हो सके/ कृषि मंत्री पटेल

पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का हुआ शुभारंभ
फोटो
हरदा/ प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस दौरान पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित कर आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल ने हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर भी किए। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश बमन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक गरीब का निशुल्क इलाज संभव हो सके और वे अपने इस संकल्प की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। आज प्रत्येक गरीब का इलाज आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से संभव है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने इस अवसर पर बताया कि जिले आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कुल 329601 हितग्राही है, जिनमें से 276566 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 18099 हितग्राही इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। इन हितग्राहियों के निशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 26.42 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके है।
इस अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतो और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा पंचायत स्तर पर आयुष्मान ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष्मान हितग्राहियों के नाम पढ़े गए। जिले के नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.