ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

ओवरब्रिज में दो ट्रेलर आपस में टकराए, केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौत

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया

बिलासपुर। लोखंडी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे वाहन के चालक को चोटे आई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।

मृतक के स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बेलतरा में रहने वाले रोशनदास ड्राइवर थे। वे कोरबा जिले के छुराकछार स्थित शर्मा रोड लाइंस की ट्रेलर को चलाते थे। शनिवार की रात वे खदान से कोयला लेकर निकले थे। वे ट्रेलर लेकर लोखंडी ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दिया।

इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण रोशनदास क्षतिग्रस्त ट्रेलर के केबिन में ही फंस गए। उनके दोनों पैर और सीने में गंभीर चोटे आई। इसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया।

एक अन्य ट्रेलर के चालक ने हादसे की जानकारी रोशन के भांजे सुनील को दी। इस पर सुनील ने रोशन के स्वजन को मामले की जानकारी दी। स्वजन की मौजूदगी में कोनी पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। सुनील की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.