ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की सूचना से हड़कंप..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी शख्स ने सोमवार (3 जुलाई) सुबह 5 बजे के आसपास पीएम हाउस के ऊपर कुछ उड़ते हुए देखकर कॉल कर दी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। अभी तक पुलिस को जांच में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है। पीएम आवास के आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन है और यहां ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की पीसीआर कॉल की गई थी। सुबह 5 बजे के आसपास किसी ने पीएम हाउस के ऊपर ड्रोन को देखकर पीसीआर कॉल की। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई। एसपीजी की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक की जांच में कुछ भी ऐसा नहीं मिला है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पीएम मोदी के आवास के आसपास ड्रोन दिखने की सूचना मिली हो। इससे पहले भी दो बार इस तरह की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा चुका है। 7 जून 2018 को पीएम आवास के ऊपर कुछ उड़ती हुई वस्तु दिखने की सूचना मिली थी। उस दिन शाम 7:30 बजे यूएफओ दिखने की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। इसके अलावा 17 सितंबर 2017 को रात करीब 10 बजे ड्रोन जैसी वस्तु दिखने की सूचना दिल्ली पुलिस के सिक्यॉरिटी कंट्रोल रूम को दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.