*दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत हरदा में मात्र ₹5 में गरीबों के लिए पौष्टिक भोजन थाली योजना शुरू
__________________
मंत्री पटेल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर गरीबों को अपनी ओर से भोजन थाली परोस कर की शुरुआत
___________________
हरदा । कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरु पूर्णिमा एवं अपने पूज्यनीय पिता हरनाथ पटेल (डूडी)की छठवी पुण्यतिथि के अवसर पर सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए दीनदयाल रसोई थाली की शुरुआत मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा से की। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि पिछली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने निर्णय लिया था कि किसी भी जरूरतमंद की थाली नहीं रहेगी खाली पर प्रदेश के हर जिले में गरीबों के लिए दीनदयाल रसोई सेंटर खोले जाएंगे ताकि गरीबों को भरपेट भोजन मिल सके। इसी कड़ी में अब गरीबों को ₹5 में पौष्टिक भोजन देने की शुरुआत हरदा से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या उसका परिवार अपने परिवार के सदस्य की पुण्यतिथि, जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि के अवसर पर मानव सेवा करना चाहता है ।तो गरीबों की थाली का पूरा पैसा जमा कर मानव सेवा का लाभ उठा सकता है।
मंत्री पटेल ने कहा कि रसोई योजना का सारा खर्चा प्रदेश सरकार उठा रही है क्योंकि आज मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि थी। तो मैंने आज के दिन अपनी ओर से सारा खर्चा उठाते हुए समाज के हर वर्ग के लोगो को संदेश दिया है कि इस तरह से गरीबों की पेट पूजा करा के पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...