ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

लोक सेवा केन्द्र रहटगांव के संचालक पर 5 हजार रूपये अर्थदण्ड लगाया

लोक सेवा केन्द्र रहटगांव के संचालक पर 5 हजार रूपये अर्थदण्ड लगाया

हरदा/ कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्ताे का पालन न किये जाने के कारण रहटगांव के लोक सेवा केन्द्र एवं सोडलपुर के उप लोक सेवा केन्द्र संचालक अनिल कुमार मिश्रा पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिये आर.एफ.पी. में वर्णित शर्ताे के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा नितिन वर्मा ने बताया कि रहटगांव लोक सेवा केन्द्र संचालक पर पूर्व में भी 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया था। उन्हें सचेत किया गया है कि यदि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाये जायेगी तो लोक सेवा केन्द्र रहटगांव का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.