सिराली। सिराली थाना अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें रिश्ते के सगे फूफा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रिश्तो को शर्मसार कर दिया। जानकारी के अनुसार विक्रमपुर में खेत पर मजदूरी कर रहे माता-पिता ने फूफा के घर अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर गए थे। जिसमें एक की उम्र साड़े 11 साल बताई जा रही है। आरोपी फूफा ने रात 10 बजे नाबालिक को खेत से दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि घटना 16 मई की है, जिसके बाद 18 मई को नाबालिका के माता-पिता की शिकायत पर कायमी की गई। तभी से पुलिस आरोपी को खोज रही थी। मंगलवार को आरोपी को उसकी ससुराल नानी मकड़ाई से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के विरुद्ध धारा 376-ए आईपीसी 5/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी कमल पिता बाबूलाल साठे उम्र 27 वर्ष जाति कोरकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरी. मदन पवार थाना प्रभारी सिराली व स्टाफ जितेंद्र राजपुत, पूनम साहू, आरक्षक राकेश कुमरे, राहुल महती की भूमिका रही।
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...