ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : हंडिया के पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में नेमावर थाने में पदस्थ एएसआई की मौत !

हरदा। बीती रात इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर हंडिया के पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई है।मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने शव को अपने गृह ग्राम मुरैना के पास धौलपुर ले गए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले की खातेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले नेमावर थाने में पदस्थ एएसआई रामजस पिता बेतालसिंह उम्र 56 साल जो कि बाइक से किसी काम से हरदा आ रहे थे।

इस दौरान रात 8 बजे के आसपास हंडिया के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उन्हें सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पहुचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा कि मृतक पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ संदलपुर में रहता था।हादसे के बाद पूरा परिवार सदमें है।बताया जा रहा कि बाइक को टक्कर मारने वाला व्यक्ति नशे की हालत में था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.