ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : फंदे पर लटका मिला 27 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप !

हरदा। सोमवार शाम को शहर के छीपानेर रोड के पास राठी की गली में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां मृतका के मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर उसे आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के सोकल कॉलोनी में रहने वाले सचिन राजपूत ने पांच सालों पहले उज्जैन की रहने वाली निधि राठौड़ उम्र 27 साल से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों का एक तीन साल का बेटा है। बताया जा रहा कि घर पर महिला का पति नहीं था। वहीं घर में दो नंनद सो रही थी। इस दौरान उनसे फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।

जिसके बाद ससुराल के लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतका के परिजनों के बयान लिए है। मृतका के उज्जैन निवासी पिता धनसिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि हमारे दामाद की गैरमौजूदगी में ससुराल में उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटी की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है या फिर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया है।

उन्होंने बताया कि बेटी का नंदोई मंगेश उनकी बेटी को बीते 15 दिनों पहले लेकर हरदा आया था। जिसके बाद उसकी नंद-नंदोई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने पुलिस से उनके दामाद और बेटी के नंदोई के बीच हुई बातचीत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.