ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी किसान 31 जुलाई तक कराये फसलों का बीमा

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी
किसान 31 जुलाई तक कराये फसलों का बीमा

भोपाल/किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा कराने का आहवान किया है। उन्होने आज भोपाल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि रथ सभी 53 जिलों में गाँव-गाँव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिये उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिये शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कम्पनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है।
मंत्री श्री पटेल ने बताया कि किसानों से वर्ष 2016 से अब तक मात्र 5 हजार 130 करोड़ रूपये की राशि प्रीमियम के रूप में ली गई है। शेष प्रीमियम राशि केन्द्र और राज्य सरकार ने मिल कर जमा की है। अब तक एक करोड़ 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 27 हजार 626 करोड़ 66 लाख रूपये की दावा राशि का भुगतान किया है। मंत्री श्री पटेल ने किसानों से आहवान किया कि गाँव-गाँव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.