ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

युवा कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

युवा कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

खिरकिया युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में आदिवासी समाज पर बढ़ाते हुए अत्याचार के विरोध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला खिरकिया नगर के मुख्य मार्ग पर पटेल कॉन्प्लेक्स के सामने फूंका।
जितेंद्र राजपूत ने बताया कि बेहद शर्मनाक बात है कि एक भाजपा का नेता जो कि एक विधायक का विधायक प्रतिनिधि है उसके द्वारा एक गरीब आदिवासी व्यक्ति के मुंह एवं शरीर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है बीजेपी सरकार कितनी भी आदिवासी एवं गरीबी हितेषी बने इनके लोगों के द्वारा आदिवासी गरीब लोगों पर आए दिन अत्याचार एवं प्रताड़ना की जा रही है युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत ने बताया कि मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार करने में नंबर वन प्रदेश बना हुआ है और बेहद ही दुखद एवं निंदनीय घटना है इस प्रवेश शुक्ला नमक व्यक्ति पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए एवं इस प्रकार भाजपा का चेहरा उजागर होत है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरेन्द्र आटनरे बंटी वर्मा वीरू ठाकुर मुन्ना बायबर कमलेश राजपूत प्रवीण पाटील आनंद माझी इमरान खान इरशाइद खान मंजीत बघेल पंकज विश्नोई मयूर जैन भगवान सिंह बासले हार्दिक जयसवाल सुमित ओनकर शंकर राजपूत मोहन राजपूत देवेंद्र गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.