ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : पेड़ से गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत !

हरदा। मंगलवार शाम को खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरूढ़ रैयत निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरूढ़ रैयत में रहने वाला भरतसिंह पिता हब्बू सिंह कलम उम्र 50 साल बकरी चराने गांव के पास के जंगल में गया हुआ था।

इस दौरान उसने बकरियों के खाने के लिए पत्तियां तोड़ने अंजनी के पेड़ पर चढ़ा हुआ था।तभी उसका पैर फिसल गया। पेड़ से गिरने के दौरान उसे सिर एवं कमर में चोट लगी थी।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा तो वह घायल अवस्था में पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ओर परिजनों ने उसे उपचार के लिए हरदा के एक निजी अस्पताल लेकर गए।

जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने उपचार कर उनकी गम्भीर हालत देखकर भोपाल रेफर कर दिया।जहां भोपाल ले जाने दौरान रात एक बजे के आसपास करताना के पास उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि वे दो भाई और तीन बहने है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.