ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : सीधी में विक्षिप्त युवक पर बीजेपी नेता के पेशाब करने के मामले को लेकर एनएसयूआई ने फूंका गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला !

हरदा। गुरुवार को जिला मुख्यालय के नारायण टॉकीज चौक पर एनएसयूआई एवं कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश के सीधी में विक्षप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के मामले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया है।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि सीधी से भाजपा विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करता नजर आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में आदिवासियों के साथ इस तरह की शर्मनाक घटना घटित हो रही है। जिसमें अब तक कोई कोई कार्रवाई नहीं की है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था भाजपा से बंधी हुई है।

कांग्रेस ने आरोपी भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।हालांकि इस मामले पर मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा पार्षद ने सोशल मीडिया पर आरोपी को बताया कांग्रेस नेता,कांग्रेसियों ने थाने में की शिकायत

उधर शहर के एक बाजार वार्ड के एक वाट्सएप ग्रुप पर वार्ड नंम्बर पांच के भाजपा पार्षद प्रदीप सोनी ने सीधी घटना के आरोपी की कांग्रेस नेता बताया है।जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने सिटी कोतवाली जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।

नगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गगन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद ने शहर के बाजार वार्ड के एक वाट्सएप ग्रुप पर सीधी घटना के आरोपी की कांग्रेस नेता बताया है।उन्होंने कहा कि इस तरह से उन्होंने कांग्रेस की छवि धुमिल करने का प्रयास किया गया है।जिसको लेकर पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर उन पर कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.