ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

नमाज पढ़ने गया था पति, बदमाशों ने घर में घुसकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी को लेकर फरार हो गए

Crime News : राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में मौजूद एफएम अपार्टमेंट में रहने वाली 60 वर्षीय नफीस फातिमा की लूट के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी को लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस वारदात के दौरान महिला घर में अकेली थी और उसका पति नमाज पढ़ने मस्जिद गया था।

महिला के पति की गोमती नगर में मेडिकल स्टोर की दुकान है। मिली जानकारी के मुताबिक, फातिमा डायबिटीज पेशेंट थी। उसने अपने खून की जांच के लिए निजी लैब के कर्मचारी को घर पर बुलाया था। माना जा रहा है कि यहीं सोचकर मृतका ने घर का गेट खोल दिया और बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

बदमाशों ने डोर बेल बजाई। महिला को लगा कि खून की जांच करने वाले आ गए। मगर सामने बदमाश खड़े थे। गेट खुलते ही बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने फौरन घर में रखे सामान पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जब मृतक नफीस फातिमा ने इसका विरोध किया तब तीनों बदमाशों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.