ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने गुरूवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँचकर विधानसभा निर्वाचन के लिये वहां स्थापित किये जाने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिये जरूरी व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होने मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतगणना स्थल की बेरिकेटिंग कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्वाचन व्यवस्था में लगे वाहनों की पार्किंग के लिये स्थल निरीक्षण किया। उन्होने मतदान सामग्री वितरण तथा मतदान उपरान्त मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिये भी स्थल चयन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.के. सिंह, एसडीएम हरदा महेश बमन्हा व टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.