ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने मचाई भारी तबाही, 5 की मौत, शिमला-कालका रूट की ट्रेनें कैंसल

Weather Update: मानसून ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। वरिष्ठ IMD वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है और रविवार को भी अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऊना में 228 MM बारिश हुई है। प्रदेश में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोलन, शिमला, सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और लाहौल स्पीति में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से प्रदेश में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है।

उफान पर ब्यास नदी

मंडी और कुल्लू जिलों के आसपास लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का पानी उफान पर है, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रुक गई है। कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की खबर है। पहाड़ी राज्य में कुल 133 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद हैं। कुल्लू जिला प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई तक स्थगित कर दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुल्लू में कई गाड़ियां बाढ़ में बहती दिखीं।

शिमला-कालका रूट की ट्रेनें रद्द

बारिश की वजह से ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से इसके किनारे के कई मकान ढह गये । कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा भी ब्यास नदी के उफान में बह गया। मंडी का पंचवक्र मंदिर भी डूब गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए रेलवे ने शिमला-कालका रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

स्कूलों में छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पिछले 48 घंटों से हिमाचल प्रदेश में बहुत बारिश हुई है। इससे जान-माल का नुकसान हुआ है मगर जान का नुकसान कम हुआ है। हमने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने का अनुरोध किया है। अगले 24 घंटे में और तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ पर्यटक फंसे हुए हैं मगर वो सभी सुरक्षित हैं। हमारी सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। हमने स्कूल में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.