ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खिरकिया नगर से इंदौर भोपाल आवागमन के लिए प्रारंभ हो चार्टेड बस सुविधा, नपं अध्यक्ष ने लिखा पत्र

खिरकिया नगर से इंदौर भोपाल आवागमन के लिए प्रारंभ हो चार्टेड बस सुविधा, नपं अध्यक्ष ने लिखा पत्र

 

खिरकिया। नगर से इंदौर भोपाल जाने के लिए चार्टेड बस सेवा प्रारंभ किए जाने के लिए नपं अध्यक्ष इंद्रजीत महेन्द्रसिंह खनूजा ने जिला परिवहन अधिकारी हरदा को पत्र लिखा है। जिसमें बताया कि खिरकिया नगर की आबादी 35 हजार है। खिरकिया नगर के आसपास गांव जिसमें हरसूद से विस्थापित खंडवा जिले के किल्लौद ब्लाक के सभी गांव एवं हरदा जिले के खिरकिया ब्लाक के ग्रामीणों को मिलाकर करीब 2 लाख की आबादी है। जिन्हे वर्तमान में इंदौर जाने के लिए बस सुविधा ही उपलब्ध है, जो वर्तमान में पर्याप्त नही है, एवं भोपाल जाने के लिए रेल सुविधा तो है, किन्तु नाम मात्र की ही ट्रेने खिरकिया में रूकती है। जिससे बडे़ शहरो में नियमित आवागमन करने में नगर की जनता एवं आसपास ग्रामीण जनता को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पूर्व जनप्रतिनिधिया एवं राजनैतिक दलो के द्वारा प्रयास किए गए है, किन्तु नगर सुविधाओ से आज भी वंचित है। उन्होने मांग की है कि शीघ्र ही नगर को यह सुविधा प्रदान की जावें, जिससे नगर एवं ग्रामीणजनो का आवागमन सुगम हो सके। इस आशय की प्रतिलिपि उन्होने कलेक्टर को भी प्रेषित की है। 

——

Leave A Reply

Your email address will not be published.