भोपाल। शहर में शाहपुरा और कोलार थाना इलाके में 24 घंटों के दौरान किशोरियों से छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए। इनमें एक मामले में मनचले के खिलाफ 12वीं की छात्रा की शिकायत पर दूसरी बार केस दर्ज किया गया है। इसके पहले इसी छात्रा की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जेल से छूटने के बाद वह फिर छात्रा का पीछा करने लगा था।शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। सोमवार रात 11 बजे छात्रा ने मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि राहुल शर्मा नाम का युवक पिछले कई माह से उसे परेशान कर रहा है। घर से निकलते ही वह उसका पीछा करने लगता है। इसके पहले राहुल ने मिसरोद क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। मिसरोद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। उस मामले में वह जेल भी चला गया था। जेल से छूटने के बाद कुछ दिन तक तो राहुल का व्यवहार ठीक रहा। जून माह से वह फिर छात्रा को परेशान करने लगा। शुक्रवार रात को वह छात्रा की कालोनी में पहुंच गया और उसके पड़ोसियों से छात्रा के बारे में पूछताछ करने लगा। इस बात का पता चलने पर छात्रा, मां के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
9वीं की छात्रा पर रखता था बुरी नजर, गलत ढंग से छूने की कोशिश की
कोलार थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा है। उसके घर के आसपास कुछ मकान बन रहे हैं। उनमें मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे छात्रा कोचिंग से पढ़कर पैदल घर लौट रही थी, तभी पिछले कई दिनों से किशोरी पर बुरी नजर रखने वाला मजदूर कल्लू ठाकुर किशोरी के पास पहुंचा और गलत ढंग से उसके हाथ को छूने की कोशिश की। किशोरी ने घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। कोलार थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...