ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

तांत्रिक ने नशीली चीज खिलाकर बच्ची को किया बेहोश, फिर बनाया हवश का शिकार, खून से लथपथ पड़ी रही नाबालिग

बच्ची को पास के खाली प्लाट में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया

मेरठ। एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची से पड़ोस में रहने वाले तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को पास के खाली प्लाट में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। नाबालिग वहीं पर खून से लथपथ बहुत देर तक पड़ी रही।

बच्ची को जब होश आया तो वह खून से लथपथ घर पहुंची। नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर आरोपी की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

तांत्रिक की इस घटिया करतूत से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोगों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं वाल्मिकी समाज ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.