ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

सैनिक कल्याण के लिए लक्ष्य से अधिक राशि जमा करने वाले संभागायुक्त एवं कलेक्टर हुए सम्मानित

हरदा। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि झंडा दिवस पर दान, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। सभी संपन्न और समृद्ध लोग राष्ट्र की रक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों, उनके परिजनों के सहयोग के लिए आगे आएं। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण के क्षेत्र में अधिक राशि जमा करने वाले कमिश्नर व कलेक्टर्स को सम्मानित कर रहे थे ।
इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, जनरल ऑफिसर कमांड हेडक्वार्टर मध्य भारत एरिया जबलपुर लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में लक्ष्य से अधिक राशि जमा करने वाले 3 संभागों के आयुक्त और 36 जिलों के कलेक्टरों को राज्यपाल के सम्मान से सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने वेब पोर्टल द्वारा क्यू.आर. कोड के माध्यम से राशि प्राप्त किए जाने के मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री श्रीमन शुक्ला, कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह और रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए। स्वागत उद्बोधन और आभार प्रदर्शन संचालक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अरुण नायर ने किया। संचालन कमांडर उदय सिंह ने किया।
लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित करने वाले संभागों में नर्मदापुरम, उज्जैन और भोपाल शामिल हैं। लक्ष्य से अधिक एकत्रित करने वाले जिलों में हरदा,अलीराजपुर
दतिया, टीकमगढ़, छिंदवाडा, सागर, दमोह, सतना, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, बैतूल, नीमच, ग्वालियर, भोपाल, अनूपपुर, आगर मालवा, रीवा,खरगौन, मण्डला, सिवनी, मन्दसौर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, धार, जबलपुर, सीहोर, इन्दौर, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, देवास, गुना, नर्मदापुरम और रायसेन जिला शामिल हैं। हरदा जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुल पगारे ने राज्यपाल श्री पटेल के हाथों सम्मान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि हरदा जिले को सशस्त्र सैनिकों के कल्याण के लिए झंडा दिवस निधि की राशि 2.30 लाख रुपए जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध हरदा जिले में कलेक्टर श्री गर्ग के नेतृत्व में कुल 5.50 लाख रुपए जमा किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.