ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे नागदा, ज‍िला बनाने की कर सकते हैं घोषणा

उज्जैन। सीएम शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से नागदा पहुंचे, वे यहां विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में आमसभा हो रही है। यहां 261.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम है। आमसभा के दौरान नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया की घोषणा कर सकते हैं।

सीएम शिवराज यहां रोड शो के माध्यम से आमजन से मिल रहे हैं। आमसभा में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया की घोषणा कर सकते हैं।
मुक्तेश्वर महादेव परिसर में मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में 261.14 करोड़ के विकास कार्यों लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा 92.62 करोड़ के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 168.52 करोड़ रु. के 86 कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इसी तरह खाचरौद नगर पालिका में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सीसी कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.