ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

harda news : स्यानी नदी में बहे युवक का शव करीब 40 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के बेक वाटर में तैरता मिला !

हरदा। शनिवार रात को छीपाबड़ थाना क्षेत्र के पहटकला में स्यानी नदी पर बने रपटे को पार करने के दौरान बेड़ियां कला निवासी एक युवक बाइक सहित बह गया था। जिसकी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों सहित ग्रामीणों के द्वारा घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी। मंगलवार को युवक का शव घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के बेक वाटर में तैरता मिला है।

जिसे एसडीईआरएफ के जवानों ने बोट के जरिए पानी से बाहर निकाल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के जवानों के द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। जिसके चलते घटना के 38 घंटे बाद युवक की बाइक करीब दो सौ मीटर दूर पड़ी मिली थी। मंगलवार सुबह दोबारा से सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। जिसमें छीपाबड़ थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के पास नर्मदा नदी के बेक वाटर में घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर शव वेक वाटर में तैरता मिला है।

तीन दिनों से लगातार पानी मे रहने के चलते शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जवानों ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पीएम के जिले खिरकिया भेज दिया है। गौरतलब है कि शनिवार रात को हुई तेज बारिश के चलते स्यानी नदी उफान पर थी। इस दौरान बेड़ियांकला निवासी बालकदास उम्र 30 साल छीपाबड़ से हाट बाजार कर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रपटे पर करीब 4 से 5 फीट पानी था। ग्रामीणों के रोकने पर भी युवक नहीं माना और बाइक लेकर नदी को पार कर रहा था। तभी तेज बहाव के चलते वह बह गया था। हादसे के बाद से ही पूरा परिवार उसकी तलाश के लिए परेशान थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.