ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

विकास पर्व के दौरान कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन कराएं कृषि मंत्री पटेल ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

विकास पर्व के दौरान कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन कराएं

कृषि मंत्री पटेल ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा/ कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 14 अगस्त तक प्रदेश सरकार विकास पर्व मना रही है। इस दौरान अभी तक स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कराएं तथा पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराये जाएं। उन्होने उपस्थित एसडीएम हरदा आशीष खरे को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होने अधिकारियों को शासकीय योेजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिये।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में कहा कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के आसपास उनकी विस्तृत जानकारी देने वाले सूचना पट लगवाये जाएं ताकि ग्रामीणों को मालूम रहे कि यह निर्माण कार्य किस योजना के तहत कितनी लागत से कराया गया है। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने और मरीजों के लिये सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया, ललित पटेल व कमलेश सेजकर सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.