ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कमलनाथ और कांग्रेस के वादों पर कृषि मंत्री पटेल का पलटवार प्रदेश के किसान भाई इन सब से रहे सावधान

कमलनाथ और कांग्रेस के वादों पर कृषि मंत्री पटेल का पलटवार

प्रदेश के किसान भाई इन सब से रहे सावधान

 

__________________

*मंत्री पटेल ने मांगा कमलनाथ से किसानों के मुद्दे पर जवाब…….*

___________________

*कई सवालों को दागते  हुए पटेल ने कहा कमलनाथ और कांग्रेस घोर किसान  विरोधी.*

फोटो

हरदा / प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कमलनाथ और कांग्रेस पर घोर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कई सवालों को  दागते हुए कमलनाथ और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार आ रही है जिससे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भयाक्रांत है। रात सोते सुबह उठते उन्हें किसानों की चिंता क्यों खाए जा रही है। जिस पर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब आप मुख्यमंत्री थे तब आप की पार्टी और आपने किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वचन दिया था ।वह पूरा क्यों नहीं हुआ?

कमलनाथ जवाब दो।

मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे मध्यप्रदेश में न तो मुख्यमंत्री बदला गया न  10 दिन में किसानों का कर्जा माफ हुआ। ऐसे पलटू राहुल गांधी से भी मेरा सवाल है कि किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं हुआ और कमलनाथ को ही मुख्यमंत्री क्यों बनाए रखा?

मंत्री पटेल ने कमलनाथ से पूछा कि आप के समय में किसानों की बीमा राशि का स्केल आफ फाइनेंस जो सरकार जमा करती है। वह 100% से घटाकर 75% क्यों किया गया?

इस स्केल ऑफ फाइनेंस के घटाने से किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ ।उसकी भरपाई क्या आप करेंगे?

कृषि मंत्री पटेल ने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस घोर किसान विरोधी है। इनके बहकावे में नहीं आना है। आप सब किसानों की ओर से पूछना चाहता हूं कि 2 लाख तक का किसानो का कर्जा माफ करने के आप के वादे के कारण प्रदेश के हजारों किसान डिफाल्टर हो गए। उसके लिए आप किसानों से माफी मांगेंगे क्या?

पटेल ने एक और सवाल दागते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी किसान वन ग्रामों में निवास करते हैं  आप के कार्यकाल में वन ग्रामों के किसानों का फसल का बीमा क्यों नहीं करवाया गया? जवाब दो?

पटेल ने कमलनाथ से पूछा कि आप के कार्यकाल में विधवा, निराश्रित महिलाओं और वृद्धों के प्रति की गई आपकी घोषणाएं कपोल कल्पित साबित हुई। बेरोजगार युवाओं को रोजगार भत्ता देने के नाम पर ठगा गया। कमलनाथ  इसका जवाब दो?

मंत्री पटेल ने किसानों को सावधान करते हुए अपील की है कि जो लोग राम के वचनों के नाम पर ठगी करते हैं। ऐसे ठगनाथ और कांग्रेस  से सजग रहना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.