ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खेती को लाभ का धंधा बनाया तो किसान हुए समृद्ध’-कृषि मंत्री पटेल प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की

खेती को लाभ का धंधा बनाया तो किसान हुए समृद्ध’-कृषि मंत्री पटेल

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की

हरदा / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना की 14वीं किस्त का वितरण कार्यक्रम राजस्थान के सीकर में गुरूवार को आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से इस योजना के तहत प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे 1680 करोड़ रूपये से अधिक राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित कार्यक्रमों में देखा गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान किसानों को वर्चुअली संबोधित भी किया। उन्होने इस कार्यक्रम में सल्फर कोटेड ‘‘भारत यूरिया’’ देश के किसानों को समर्पित किया।
गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम हवेली होटल में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार मिलकर किसानोें की भलाई के लिये नई-नई योजनाएं प्रारम्भ कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार खेती को लाभ का धन्धा बनाने के लिये कृत संकल्पित है। इसके लिये खेती की लागत कम करने और फसल का अच्छा मूल्य किसानों को दिलाने के उद्देश्य से सरकार ने कई निर्णय लिये है। किसानों को सिंचाई के लिये प्रदेश सरकार रियायती दर पर विद्युत कनेक्शन दिलाती है। इसके साथ ही उर्वरक पर भी अनुदान किसानों को दिया जाता है। जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादन के लिये तवा नहर से भरपूर पानी सिंचाई के लिये उपलब्ध कराया गया। अब मूंग को समर्थन मूल्य पर सरकार खरीद रही है। एक वर्ष में तीन फसल लेने से किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोद, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, ललित पटेल राजेश गोदरा देवी सिंह सांखला जयप्रकाश नारायण राठी उपंसचालक कृषि एम.पी.एस. चन्द्रावत आईपीएल कंपनी के जोनल मैनेजर नितेश शर्मा जयप्रकाश राठी भरत राठी अमितेश मिश्रा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.