ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

समर्थन मूल्य पर मूंग में वजन बढ़ाने के लिए बेची जा रही थी मूंग की चुरी और मिट्टी, एसडीएम, तहसीलदार ने की छापामार कार्रवाई माल जप्त

समर्थन मूल्य पर मूंग में वजन बढ़ाने के लिए बेची जा रही थी मूंग की चुरी और मिट्टी,
एसडीएम, तहसीलदार ने
की छापामार कार्रवाई माल जप्त

खिरकिया/ नगर परिषद अंतर्गत छीपाबड़ मे शाम करीब 5 बजे एसडीएम अशोक कुमार डेरिया तहसीलदार राजेंद्र श्रीवास्तव ने टीम के साथ एक व्यापारी के यहां पर छापामार कार्रवाई करते हुए 17 कुंटल मूंग की चूरी और मिट्टी जप्त की जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य खरीदी में वजन बढ़ाने के लिए बेची जा रही थी
जानकारी के अनुसार छीपाबड़ गांधी चौक में व्यापारी जगदीश बल्लभ दास मूंदड़ा की दुकान पर अवैध रूप से मूंग की चूरी और मिट्टी विक्रय होने की सूचना एसडीएम को मिली थी जिसके बाद एसडीएम अशोक कुमार डेरिया तहसीलदार राजेंद्र श्रीवास्तव जांच के लिए संबंधित दुकान पर पहुंचे कार्रवाई के दौरान गोडाउन में मूंग की बारीक चूरी और मिट्टी बोरियों में भरी हुई मिली मौके पर एसडीएम ने व्यापारी से मिट्टी और चूरी के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा इस का बिल है मौके पर व्यापारी बिल पेश नहीं कर पाया
एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने बताया सूचना मिली थी कि कस्बे में समर्थन मूल्य पर मूंग की चूरी और मिट्टी बेची जा रही है आशय सही पाया गया है 17 क्विंटल मूंग की चोरियां मिट्टी की बोरी जप्त की है इस दौरान फ़ूड अधिकारी गीत राज केदाम  संजय भीलाले सहायक उप निरीक्षक मंडी पटवारी श्याम कुमार परते पटवारी अविनाश भरद्वाज सही संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.