ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

तेलंगाना की वृद्धा को पहुॅचाया अपने घर

तेलंगाना की वृद्धा को पहुॅचाया अपने घर
  हरदा – विगत दिनों हरदा पुलिस निरीक्षक अनिल राठौर को सर्चिंग के दौरान तेलंगाना की वृद्धा लक्ष्मी पुसला अकेली दयनीय हालत में मिली। जिन्हे वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से नगर पालिका हरदा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रखा गया। जानकारी देते हुए सार्थक सेवा आश्रय समिति हरदा के अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि वृद्धा तेलगु भाषा में बात करती थी उन्हे हिन्दी भाषा समझ नहीं आने के कारण केयर टेकर दीपक काजले द्वारा स्थानीय तेलगु भाषी से संपर्क कर उनसे जानकारी ली गई और तेलंगाना के ग्राम कोड़िमल जिला जगतिल के सखी केंद्र से संपर्क कर वृद्धा लक्ष्मी पुसला के पुत्र श्रीनिवास तक जानकारी पहुॅचाई गई। आज उनके पुत्र श्रीनिवास एवं हिन्दी भाषा जानने वाले उनके मित्र शिवप्रसाद कोमाकुला हरदा वृद्धाश्रम पहुॅचे। जहॉ से समिति द्वारा सनातन धर्म अनुसार वृद्धा लक्ष्मी पुसला को साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर ससम्मान विदा किया गया। वृद्धा की घर वापसी में महिला बाल विकास अधिकारी , वन स्टॉफ सेंटर के निखत खान, रीना बराह, निरज चंदेवा, समिति के भागवत सिंह राजूपत, मयंक काले, अंकित विश्वकर्मा, सुरेन्द्र तोमर, लक्ष्मी चंदेरिया, लक्ष्मी काजले, अनिता एवं नपा कर्मचारी तोहित खान, प्रफुल्ल श्रीवास ने भूमिका निभाई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.