ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मतदाताओं को जागरूक करने के लिये जिले का भ्रमण करेगा ‘‘प्रचार रथ’’ कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

 

मतदाताओं को जागरूक करने के लिये जिले का भ्रमण करेगा ‘‘प्रचार रथ’’
कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हरदा / जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, मतदान में भाग लेने, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये प्रेरित करने हेतु स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। इसी के तहत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, हरदा एसडीएम आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले, जिले के स्वीप आईकॉन सुश्री नेहा मुकाती व अजय पुरबिया के साथ-साथ जिले के मीडिया प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग रथ भ्रमण करेंगे। इनका भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह प्रचार रथ जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये नागरिकों को प्रेरित करेगा।
रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े, मेस्कॉट ‘‘बंसी’’ का किया अनावरण
इस अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, हरदा एसडीएम आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले, जिले के स्वीप आईकॉन सुश्री नेहा मुकाती व अजय पुरबिया ने मतदाता जागरूकता संदेशों से युक्त रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिये तैयार मेस्कॉट ‘‘बंसी’’ का अनावरण भी किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.