ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

अपर कलेक्टर डॉ. गोडा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

अपर कलेक्टर डॉ. गोडा ने खिरकिया में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

हरदा / खिरकिया तहसील का अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने गुरुवार को दौरा कर वहां विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मतदान केंद्रों के भवनों में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संलग्न विभिन्न बीएलओ की मीटिंग लेकर उन्हें निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में भी आवश्यक सुधार करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया तहसीलदार राजेंद्र श्रीवास्तव सीएमओ राजेंद्र श्रीवास्तव संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.