ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खिरकिया में शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत हुआ शहर में ही बनेगा कॉलेज/ कृषि मंत्री पटेल

खिरकिया में शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत हुआ
शहर में ही बनेगा कॉलेज/ कृषि मंत्री पटेल

हरदा / भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुप्ता मांगलिक भवन में आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल कहा कि जिले के खिरकिया विकास खंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुपालन में शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत हो गया है। यह महाविद्यालय वर्ष 2023 – 24 शैक्षणिक सत्र से ही प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन के लिए 6 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि शासन द्वारा खिरकिया के शासकीय महाविद्यालय के लिए कुल 47 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें प्राचार्य का एक पद, कला संकाय में सहायक प्राध्यापक के 7 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र व भूगोल विषय के सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। इसके साथ ही विज्ञान संकाय में कल 12 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित और कंप्यूटर साइंस के दो दो सहायक प्राध्यापक के पद स्वीकृत किए गए हैं। वाणिज्य संकाय में कुल तीन पद सहायक प्राध्यापक के स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा एक पद क्रीड़ा अधिकारी का तथा एक ग्रंथपाल का पद भी स्वीकृत किया गया है।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय खिरकिया के लिए तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कुल 22 पद स्वीकृत हुए हैं, जिनमें मुख्य लिपिक, लेखपाल, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, के 1- 1 पद प्रयोगशाला तकनीशियन व प्रयोगशाला परिचारक के 6-6 पद, बुक लिफ्टर का एक, भृत्य का एक, चौकीदार के तीन, तथा स्वीपर का एक पद शामिल है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरदा में शासकीय विधी महाविद्यालय भी स्वीकृत किया गया है। जिसके लिए लगभग 9.50 करोड रुपए का भवन भी बनेगा। कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि शहर नहीं बनेगा कॉलेज इस दौरान देवी सिंह सांखला पूर्व नप अध्यक्ष पूनमचंद सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा गुप्ता पूर्व नप अध्यक्ष गंगा विशन मुनीम उपाध्यक्ष विजयंत गौर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत राजपूत जनपद उपाध्यक्ष मोहन पटेल सुधीर सोनी ललित पालीवाल ओम प्रकाश चौहान पार्षद नितिन गुप्ता पार्षद फूलवती भाई मंडल अध्यक्ष संतोष कलम हंसराज बिश्नोई लखनलाल मंडराई प्रमोद सोमानी दीपक राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि हरदा के नेहरू स्टेडियम में 11 अगस्त से विधायक कप का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत प्रातः 10 बजे से खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा नेहरू स्टेडियम में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता तथा कृषि उपज मंडी प्रांगण में 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.