ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 2 हजार से अधिक ट्रैक्टरों के साथ विशाल तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन पार्टी कार्यकर्ता और किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर सिवनी मालवा के शिवराज पार्क में शामिल होंगे

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 2 हजार से अधिक ट्रैक्टरों के साथ विशाल तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन

पार्टी कार्यकर्ता और किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर सिवनी मालवा के शिवराज पार्क में शामिल होंगे

हरदा/(नर्मदापुरम) सिवनी मालवा भाजपा ने पूरे देश में विगत 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंचुरी के बाद के तीसरे मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश भर में इस अभियान को मनाने की बात कही थी। पूरे देश में इस अभियान के तहत कार्यक्रम तो हो रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर में भाजपा कार्यकर्ता और किसान बड़े विचित्र अंदाज में मेरी माटी मेरा देश अभियान को मना रहे हैं।यहा भाजपा के कार्यकर्ता और किसान दोनों मिलकर 2000 ट्रैक्टरों से अधिक की तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकल रहे हैं।
इस यात्रा के संयोजक और सिवनी मालवा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर दावेदारी करने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं किसान नेता यशवंत पटेल बताते हैं कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। जो काफी सफल रहा था। इस बार मध्यप्रदेश में मेरी माटी मेरा देश अभियान चल रहा है। उसी के तहत नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में इस विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन 19 अगस्त को सिवनी मालवा में किया जा रहा है।इस टैक्टर तिरंगा यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान अपने-अपने गांवों से अपने-अपने ट्रैक्टर और उसके साथ गांव की मिट्टी का कलश लेकर सिवनी मालवा में दोपहर 12:30 बजे एकत्र होंगे।
पटेल बताते हैं कि यह यात्रा मध्यप्रदेश के इतिहास में पार्टी कार्यकर्ता और किसानों के साथ सिवनी मालवा में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा अपना नया इतिहास रचने जा रही है। 2,000 से अधिक क्षेत्र के ट्रैक्टर गांव की माटी लेकर सिवनी मालवा के शिवराज पार्क में एकत्र होंगे और वही पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.