ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मुख्यमंत्री शिवराज अचानक राजभवन पहुंचे अटकलों का बाजार गर्म

मुख्यमंत्री शिवराज अचानक राजभवन पहुंचे अटकलों का बाजार गर्म

भोपाल/ सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रात अचानक राज भवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मिलने पहुंचे। करीब 10 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म हो
गया है।
सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और क्या इसी संदर्भ में वे बातचीत के लिए राजभवन गए थे?
इस मुलाकात के बाद अटकलों का
बाजार तेज हो गया है। मंत्रिमंडल में कुछ और चेहरे शामिल किए जाने की अटकलें तेज हो गई है। यह भी पता चला है कि नाराज भाजपाइयों को मनाने की कोशिश में सीएम है। इसी संदर्भ में कुछ मंत्रियों को जिनमें प्रमुख रूप से विंध्य क्षेत्र के राजेंद्र शुक्ल का नाम लिया जा रहा है, शामिल किया जा सकता है। राजेंद्र शुक्ल पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और विंध्य क्षेत्र के प्रभावशाली नेता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.