ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

घर-घर जाकर कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए दिए निमंत्रण

घर-घर जाकर कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए दिए निमंत्रण

खिरकिया।कमल सांस्कृतिक मंच के बैनर तले आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा जिसमें तकरीबन 10 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे इसका व्यापक प्रचार प्रसार विधायक प्रतिनिधि रविंद्र दुआ और पार्षद नेहा दुआ द्वारा किया जा रहा है । रविवार को वार्ड क्रमांक 4 में वार्ड वासियों से मिलकर दुआ दंपति ने यात्रा में शामिल होने के लिए वार्ड वासियों से अपील की । विधायक प्रतिनिधि रविंद्र दुआ ने बताया कि खिरकिया शहर के सबसे पौराणिक महत्व वाले गोमुख धाम से कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी जिसकी अगुवाई क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे । यात्रा गोमुख धाम से होती हुई नगर के मुख्य मार्ग से गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा की ओर रवाना होगी । यात्रा की तैयारी गुप्तेश्वर मंदिर परिसर से लेकर गोमुख धाम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर की जा रही है । बीते दो दिनों में शहर को रंगीन स्वागत द्वारा से सजाया जा रहा है । यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह विस्तृत स्तर पर तैयारियां की जा रही है । यात्रा में शामिल होने के लिए विशेष कर महिलाओं को आमंत्रण पीले चावल के रूप में दिया जा रहा है । सोमवार को बड़ी संख्या में कावड़िए गोमुख धाम क्षेत्र से जल लेकर ढोल धमाकों के साथ चारूवा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर का रुख करेंगे और विराजमान भोलेनाथ भगवान का जलाभिषेक करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.