शहर के मंदिर चोरों के निशाने पर
देर रात मंदिर के पास खड़े संदिग्ध युवक,पुलिस का वाहन, कई सवाल
खिरकिया । शहर के मंदिर चोरों के निशाने पर है बीते करीब एक माह के दौरान चोरों द्वारा शहर के अलग-अलग मंदिरों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है । अधिकांश मामलों में पुलिस चोरों तक अभी तक नहीं पहुंच पाई है । शहर के दाना बाबा मंदिर पर बीते दिनों चोरों द्वारा दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया गया । मुख्य मार्ग पर स्थित सिंध वाले बाबा पर भी चोरी की वारदात को बीती रातों में अंजाम दिया गया । इसके साथ ही बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात अन्नपूर्णा मंदिर पर चोरी की वारदात समेत अन्य मंदिरों पर चोरी की वारदात बीते रातों में हुई है पुलिस अधिकांश मामलों में आज तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है ।
सोशल मीडिया पर बीते दिनों चोरी की वारदात के संबंधित एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है मुख्य मार्ग पर स्थित सिध वाले बाबा पर रात करीब 1:00 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच में कुछ बाइक सवार आकर रुकते हैं और संदिग्ध गतिविधियां करते हैं । वीडियो का दिलचस्प घटनाक्रम यह है कि इस दौरान पुलिस का वहां भी मौका पर पहुंचता है और वहां पर उपस्थित संदिग्धों से पूछताछ करता है सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इतनी देर रात मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर सवार लोग क्या कर रहे हैं इस बारे में पुलिस वाहन में सवार अधिकारी ज्यादा पूछताछ नहीं करते हैं और उन्हें मौके पर ही छोड़ कर रवाना हो जाते हैं पुलिस की यह कार्य शैली कई प्रकार के सवालिया निशान खड़े कर रही है ।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरी के मामले में कई मूर्तियां गायब हुई यह मूर्तियां कहां गई आज तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है एक और वीडियो में चोरी में पकड़ा गया एक नाबालिक आरोपी खुलेआम चोरी के मूर्ति एक भंगार वाले को बेचने की बात कबूल कर रहा है हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में पूरी तरीके से इनकार कर दिया गया है । बीते सालों में भंगार खरीदने वालों का व्यापार शहरी क्षेत्र में जमकर फल फूल रहा है । इन भंगार की दुकानों पर आए दिनों चोरी का माल खरीदा और बेचा जाता है । किराए की दुकानों में भंगार का काम करने वाले इन कारनामों के बीच लाखों रुपए कमा रहे हैं । कुल मिलकर पुलिस की लाचार कार्य शैली के बीच लगातार चोरी की वारदातें शहर में जा रही है ।
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...