ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के बिल्हा रेलवे स्टेशन पर रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के पुनः ठहराव का शुभारंभ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। संजय मिश्रा : रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं में विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, इसी संदर्भ में बिल्हा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के पुनः ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस सुविधा का शुभारंभ आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को माननीय सांसद बिलासपुर अरुण साव एवं माननीय विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक के गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद अरुण साव नें कहा कि यह सुविधा बिल्हा क्षेत्रवासियों के लिए सुखद पल है, रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के बिल्हा स्टेशन पर पुनः ठहराव की सुविधा की उपलब्धता के लिए बिल्हा क्षेत्रवासियों को बधाई दी, रेलवे द्वारा अधिसंरचना विकास के कार्य, यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा तथा संरक्षा विकास के कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

बिल्हा स्टेशन के कार्यक्रम को माननीय विधायक धरम लाल कौशिक नें संबोधित करते हुए कहा कि इस सुविधा कि उपलब्धता से यहाँ के क्षेत्रवासियों को रायपुर-कोरबा के मध्य सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है, इसके लिए रेलवे प्रशासन कि तारीफ की एवं रेलवे प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बिल्हा स्टेशन में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश साह एवं मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश साह नें दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.